विद्यार्थी आचार संहिता
BECOME A JOURNALIST में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी से जिम्मेदार और अनुशासित व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।
विद्यार्थियों के लिए आवश्यक नियम
1. सत्य और तथ्यों को प्राथमिकता दें।
2. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि करें।
3. किसी व्यक्ति की निजता और सम्मान का ध्यान रखें।
4. किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर न फैलाएँ।
5. जाति, धर्म और समुदाय के आधार पर नफरत फैलाने वाली सामग्री से बचें।
6. बिना अनुमति किसी की निजी जानकारी प्रकाशित न करें।
7. बच्चों और संवेदनशील व्यक्तियों की पहचान की सुरक्षा करें।
8. पत्रकारिता के कानूनी और नैतिक नियमों का पालन करें।
9. अकादमी के नाम और पहचान का दुरुपयोग न करें।
10. प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और शिष्टाचार बनाए रखें।
हमारा संदेश
एक जिम्मेदार पत्रकार वही है जो बिना पक्षपात के तथ्यों को समझता है और जनहित को महत्व देता है।
